रीवा

मऊगंज जिले में समर्थन मूल्य पर 9565.5 टन हुई गेंहू की खरीद

मऊगंज जिले में समर्थन मूल्य पर 9565.5 टन हुई गेंहू की खरीद

रीवा (विशाल समाचार). मऊगंज जिले में किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया गया। जिले में 2169 किसानों से 9565.5 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 7875.9 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। अब तक किसानों को 23 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। शेष किसानों को तीन दिन में लंबित राशि का भुगतान किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों से उपार्जित गेंहू का लगातार परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button