
जिले में कुल 6 एजेंसियों द्वारा प्रखंडवार मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट से संबंधित गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री बृज किशोर पांडे द्वारा बताया गया
सीतामढ़ी विशाल समाचार
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट से संबंधित गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री बृज किशोर पांडे द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 6 एजेंसियों द्वारा प्रखंडवार मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है जिसमें प्रथम फेज के तहत तीन एजेंसी श्री राम एवं फोटेनिक्स एजेंसी के द्वारा 10200 लाइट लगाया गया है वहीं द्वितीय एवं तृतीय फेज में गणेश ग्रीन भारत, नवधर एनर्जी एवं सूर्यम इंटरनेशनल द्वारा 2000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा चुका है।
वही समीक्षा क्रम में सभी एजेंसी के जिला कॉर्डिनेटर को निर्देश दिया गया कि अधिष्ठापित पुराने सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों पर कम से कम दो व्हाट्सएप नंबर अंकित करें ताकि खराब पड़े सोलर लाइटों को मरम्मती हेतु आमजन को सूचना देने में सुविधा मिल सके। मेंटेनेंस टूर प्रोग्राम सुनिश्चित करें खराब/ फॉल्टी लाइट एवं बंद पड़े सोलर स्ट्रीट लाइटों को 24 घंटा के अंदर ठीक करें। एजेंसी को लक्ष्य के अनुसार दिए गए संख्या को जल्द से जल्द अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सीतामढ़ी एवं पुपरी के साथ ब्रेडा के प्रतिनिधि एवं सभी संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



