पूणेशिक्षा

नीरा नदी किनारे बसे गांवों के लिए सतर्कता का अलर्ट जारी

नीरा नदी किनारे बसे गांवों के लिए सतर्कता का अलर्ट जारी

पुणे डीएस तोमर:पिछले चार-पांच दिनों से नीरा घाटी क्षेत्र में भारी और अनियमित बारिश हो रही है। इसके चलते वीर बांध के नीचे के मुक्त जलग्रहण क्षेत्र से नीरा नदी में अनुमानित 30,000 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी है। साथ ही, नदी के किनारे स्थित छोटे बांधों में पहले से ही पानी का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

कार्यकारी अभियंता,पुणे सिंचाई विभाग, पुणे प्रशासन ने बताया है कि नदी में बाढ़ के पानी का प्रवाह बाधित न हो, इसके लिए बंधारों के ऊपर लगे दरवाजे हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो नीरा नदी के किनारे बसे गांवों और बंधारों पर पानी बहने की संभावना है।

 

इस स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने नीरा नदी के किनारे बसे सभी गांवों और नागरिकों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं,

 

ऐसी जानकारी कार्यकारी अभियंता,पुणे सिंचाई विभाग, पुणे ने लोगों से कहा है अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button