पूणेफ़िल्ममहाराष्ट्र

पुणे में ‘प्रहार’ के प्रमोशन को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, राजकुमार राव और उज्ज्वल निकम की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा

पुणे में ‘प्रहार’ के प्रमोशन को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, राजकुमार राव और उज्ज्वल निकम की मौजूदगी ने बढ़ाई शोभा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। पद्मश्री और प्रसिद्ध सरकारी वकील एडवोकेट उज्ज्वल निकम के जीवन सफर पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ के प्रमोशन के लिए फिल्म की टीम पुणे पहुंची। सांस्कृतिक नगरी पुणे में दर्शकों ने फिल्म की टीम का उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया। प्रमोशन कार्यक्रम में अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री वामिका गब्बी और खुद एडवोकेट उज्ज्वल निकम मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशंसकों ने फिल्म की टीम का जोरदार स्वागत किया और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म में न्याय व्यवस्था की चुनौतियों और अदालत में लड़ी गई कानूनी लड़ाइयों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।

 

इस मौके पर राजकुमार राव ने कहा कि एडवोकेट उज्ज्वल निकम जैसे व्यक्तित्व का किरदार निभाना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि निकम का जीवन और उनका करियर बेहद व्यापक और चुनौतीपूर्ण रहा है। इस भूमिका को निभाते समय उन्होंने केवल उनकी नकल करने के बजाय उनके व्यक्तित्व की बारीकियों को समझकर किरदार को ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास किया।

 

राजकुमार राव ने उम्मीद जताई कि ‘प्रहार’ उनके फिल्मी करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button