जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास समिति की बैठक 3 जून को
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास समिति की बैठक आगामी 3 जून को कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में शाम 4 बजे से आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को जनपद पंचायत अन्तर्गत जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मद से ग्राम पंचायतों में स्वीकृत व पूर्ण कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।

