
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में भव्य आयोजन
शिवराज सिंह राजपूत इटावा
जसवंतनगर/इटावा:नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ के प्रदेश मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष द्वितीय अजय यादव बिंदु, मंडल अध्यक्ष प्रथम संजय मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, लज्जा राम प्रजापति समेत नगर के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मख्य अतिथि रामकुमार चौधरी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ बटेश्वरी दयाल प्रजापति थे।
कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रेयश मिश्रा ने किया और संचालन ऋषि मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके संघर्ष, महिला सशक्तिकरण और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर के सभी सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे और सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी गई।

बटेश्वरी दयाल प्रजापति पूर्व प्रदेश मंत्रीभारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ,


