रीवा

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें – कलेक्टर

मुख्यमंत्री जी के दौरे की सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी करें – कलेक्टर

 

रीवा आलोक तिवारी: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों निराकरण करें। प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें। ग्रेडिंग में सी और डी श्रेणी में रहने वाले विभागों के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में भी अभी 1694 आवेदन लंबित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक हथकरघा, अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल तथा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग लंबित प्रकरणों का तीन दिवस में निराकरण करें। जिला शिक्षा अधिकारी तीन दिवस में लंबित प्रकरणों का निराकरण करके विभाग को ए ग्रेड में ले जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि 4 जून को गंगेव में स्वसहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी के दौरे के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी अधिकारी दौरे की तैयारियाँ समय पर पूरी कर लें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हेलीपैड निर्माण तथा सभास्थल में बेरिकेडिंग का कार्य आज ही पूरा करा दें। कलेक्टर ने अधिकारियों को सम्मेलन में आने वालों की बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बिजली की आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र और मृत हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतवार उपलब्ध करा दी गई है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दो दिवस में सभी अपात्र व्यक्तियों के नाम पोर्टल से पृथक कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। हितग्राहियों के समग्र ई केवाईसी की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। रोजगार सहायकों के माध्यम से सात दिवस में शत-प्रतिशत ई केवाईसी सुनिश्चित करें। जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस तथा श्रम पदाधिकारी सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक लेकर उन्हें विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और ई केवाईसी के संबंध में प्रशिक्षण दें। कलेक्टर ने जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को छात्रावासों की साफ-सफाई और सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास की प्रत्येक सीट पर विद्यार्थी का प्रवेश सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान कार्ड का कवरेज बढ़ाएं। सभी एसडीएम वनाधिकार अधिनियम के तहत ग्राम स्तर और खण्ड स्तर की समितियों की बैठक कराकर शेष प्रकरणों का निराकरण करके प्रतिवेदन 10 जून तक जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना तथा नलजल योजनाओं से स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पानी की आपूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में स्वीकृत जल संरक्षण के सभी कार्य 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे कराएं। जल संरक्षण की सभी गतिविधियों की अच्छी फोटोग्राफ के साथ जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदर्श ग्राम योजना में आवंटित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र दो दिवस में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button