कार्य पर उपस्थित न होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
रीवा अनिल सिंह . प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व. सुरेश कुमार त्रिपाठी को कार्य पर उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की सूचना जारी की है। रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट रीवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व. श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी आयु लगभग 55 वर्ष नेहरू नगर रीवा निवासी जिला न्यायालय रीवा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियोजित होकर व्यवहार न्यायालय सिरमौर में तलवाना लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। श्री त्रिपाठी 5 फरवरी 2025 से बिना किसी अवकाश आवेदन के निरंतर कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट ने मुनेन्द्रनाथ त्रिपाठी को सात दिवस में कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
