रीवा

मऊगंज में विकसित कृषि संकल्प अभियान में लगाए गए शिविर

मऊगंज में विकसित कृषि संकल्प अभियान में लगाए गए शिविर

 

 

मऊगंज अनिल सिंह: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतिम दिन मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखण्ड में शिविर लगाए गए। शिविर में किसानों को खेती को उन्नत बनाने, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि नईगढ़ी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा भाईबाट में आयोजित शिविर में 67 किसानों ने भागीदारी निभाई। इसी तरह ग्राम बहेरा ननकार में आयोजित शिविर में 85 किसानों ने भागीदारी निभाई। शिविर में डॉ बृजेश तिवारी, संदीप कुमार शर्मा तथा कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे। शिविर में किसानों को मिट्टी परीक्षण कराकर स्वाइल हेल्थ कार्ड बनाने तथा सुपर सीडर से नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई, कस्टम हायरिंग सेंटर में उपलब्ध कृषि उपकरणों के उपयोग तथा जल संरक्षण की जानकारी दी गई। किसानों को उद्यानिकी फसलों, मछलीपालन, मुर्गीपालन तथा पशुपालन के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button