प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आमजनों के आवेदन पत्रों का शिविर में होगा समुचित निराकरण – अपर कलेक्टर

आमजनों के आवेदन पत्रों का शिविर में होगा समुचित निराकरण – अपर कलेक्टर

विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद,

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शासन को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर सीएफटी देवतालाब मे आयोजित किया गया। शिविर में आमजन से विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण की कार्यवाही की गई। अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय ने शिविर में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया तथा शेष प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद

              

अपर कलेक्टर ने संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक देवतालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों, पढ़ाई की स्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जन विश्वास शिविर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की सहायता से स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने युवाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उद्यमियों ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक एवं अन्य सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। अपर कलेक्टर ने उद्यमियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए आवश्यक अनुमतियों तथा विभागीय प्रक्रियाओं में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं सूचना स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से आमजन को शासकीय योजनाओं, पात्रता की शर्तों, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। विभागीय स्टॉलों पर योजनाओं से संबंधित आवेदनों का पंजीयन भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र,सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button