पूणे

151वीं जयंती पर राजर्षि शाहू महोत्सव: कोल्हापुर में बसपा का भव्य आयोजन

151वीं जयंती पर राजर्षि शाहू महोत्सव: कोल्हापुर में बसपा का भव्य आयोजन

कला, संस्कृति और समता का संगम – प्रमुख अतिथि होंगे बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक मा. राजाराम जी

 

पुणे, आरक्षण के जनक, बहुजन समाज के हितैषी और समता, बंधुता के विचारों के संवाहक छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन द्वारा कोल्हापुर की ‘शाहूनगरी’ में भव्य ‘राजर्षि शाहू महोत्सव’ का आयोजन किया गया है।

 

यह ऐतिहासिक महोत्सव 26 जून को इर्विन मल्टीपर्पज सभागृह, कोल्हापुर में संपन्न होगा। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक एवं महाराष्ट्र प्रभारी, पूर्व सांसद मा. राजाराम जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एड. सुनील डोंगरे करेंगे, वहीं आयोजन का संचालन प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी करेंगे।

 

🔷 कार्यक्रम की शुरुआत:

 

सुबह 9 बजे बिंदू चौक, कोल्हापुर में महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवनकाल में मराठा समाज द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।

 

इसके पश्चात बिंदू चौक से ढोल-ताशों और लेझीम की गूंज के साथ भव्य मिरवणूक (शोभायात्रा) निकाली जाएगी, जो सुबह 10:30 बजे शाहू महाराज की प्रतिमा तक पहुंचेगी। वहां पुष्पमाला अर्पण के बाद, प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक मर्दानी खेल का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

🔷 सांस्कृतिक रंग और सामाजिक संदेश:

 

पूरे कोल्हापुर शहर को बसपा के चुनाव चिह्न ‘हाथी’ वाले नीले झंडों से सजाया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थलों पर महापुरुषों के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए जाएंगे और लड्डू वितरण जैसे आयोजन भी होंगे।

महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 6 बजे तक इर्विन सभागृह में चलेगा, जिसमें राज्यभर से आए बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनसमर्थक भाग लेंगे।

पहले सत्र में जिलाध्यक्ष और स्टेट कमिटी सदस्य राजर्षि शाहू महाराज के विचारों पर अपने विचार रखेंगे।

दूसरे सत्र में पोवाडे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कला-शौर्य का प्रदर्शन होगा।

 

 

🔷 राजर्षि शाहू महाराज की प्रेरणा:

 

डॉ. चलवादी ने कहा, “शाहू महाराज जातिवाद, अस्पृश्यता के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महान समाजसुधारक थे। उन्होंने शिक्षा, समानता और न्याय के मूल्यों को समाज में स्थापित किया। महिलाओं, किसानों, वंचितों के कल्याण हेतु योजनाएं चलाकर कर्म को प्रतिष्ठा और मानवता को सम्मान दिया।”

 

उनकी प्रेरणा से हज़ारों अनुयायी इस आयोजन में सहभागी होंगे। डॉ. आंबेडकर स्वयं चाहते थे कि शाहू महाराज की जयंती समाज एक पर्व की तरह मनाए। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए बहन सुश्री मायावती जी के मार्गदर्शन में यह महोत्सव आयोजित किया गया है।

 

🔷 आयोजन समिति:

 

इस आयोजन की विस्तृत योजना और संचालन में शामिल हैं –

पश्चिम महाराष्ट्र पुणे ज़ोन प्रभारी रामचंद्र जाधव, अप्पासाहेब लोकरे, एड. संजीवजी सदाफुले, किरण आल्हाट, कोकण ज़ोन प्रभारी एवं कोल्हापुर जिला अध्यक्ष रविंद्र कांबळे, पुणे जिलाध्यक्ष अशोक गायकवाड, सातारा जिलाध्यक्ष लहरीदास कांबळे, अहमदनगर जिलाध्यक्ष सुरेश कांबळे, सोलापुर जिलाध्यक्ष बबलू गायकवाड,सातारा जिलाध्यक्ष श्री थारोडे आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button