रीवा

पंचायत उपचुनाव के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

पंचायत उपचुनाव के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

 

मऊगंज विशाल समाचार ब्यूरो.

जिले में जनपद सदस्य के एक, सरपंच के एक तथा ग्राम पंचायतों में रिक्त 15 पंच पदों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। निर्वाचन की अधिसूचना एक जुलाई को जारी कर दी गई है। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हो गया है। नामांकन पत्र संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में दाखिल किए जा रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर तैनात किए हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंच पदों के निर्वाचन के लिए एक जुलाई से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र 8 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जाँच 9 जुलाई को की जाएगी। उम्मीदवार 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद 11 जुलाई को ही उम्मीदवारों की सूची तैयार कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। पंच पदों के लिए मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी। सरपंच तथा जनपद सदस्य के लिए मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। चुनाव परिणामों की घोषणा 29 जुलाई को जनपद पंचायत कार्यालय में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button