उप मुख्यमंत्री आज “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रीवा आलोक कुमार तिवारी. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल हरियाली महोत्सव के तहत ‘एक पेड़ माँ अभियान में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर, रीवा में 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे को पौधरोपण करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हरियाली महोत्सव के संयोजक प्रोफेसर जयराम शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में संभाग एवं जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के अध्यापक व छात्र, शहर से साहित्यकार, संस्कृतिधर्मी ,शिक्षाविद व विभिन्न क्षेत्रों में अग्रगण्य वरिष्ठजन ‘ एक पेड़ मां के नाम रोपेंगे’ । नगर के सभी पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह किया गया है की हरियाली अमावस्या के दिन आयोजित इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाकर पर्यावरण सुरक्षा की इस महाअभियान में अपना योगदान दें।

