हर घर तिरंगा अभियान में आज निकाली जाएगी तिरंगा साइकिल रैली
रीवा राजू उर्फ अनिल. रीवा संभाग के सभी जिलों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 12 अगस्त को रीवा संभागीय मुख्यालय में विशाल तिरंगा साइकिल रैली आयोजित की जा रही है। इसमें 500 से अधिक साइकिल सवार भागीदारी निभाएंगे। इस संबंध में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने बताया कि रैली सुबह 8.30 बजे स्पोर्ट्स काम्पलेक्स से आरंभ होगी। इसका नेतृत्व रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद करेंगे। रैली में देश के सुप्रसिद्ध साइकलिस्ट सुबोध विजय गंगुर्दे भी शामिल होंगे जो पर्यावरण रक्षा के संदेश के साथ एक लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लेकर लद्दाख से कन्या कुमारी तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। रैली में अधिकारी, खिलाड़ी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा आमजन शामिल होंगे। रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स से शुरू होकर सिरमौर चौराहा होते हुए अमहिया से अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, शिल्पी प्लाजा बाजार होते हुए मानस भवन से कालेज चौराहा से विवेकानंद पार्क पर समाप्त होगी
।


