कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ
आलोक कुमार तिवारी रीवा
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। कमिश्नर श्री जामोद ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीरों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग का स्मरण कराता है। हम सब आजादी का मोल समझें। अपने संभाग और देश के विकास में यथाशक्ति योगदान दें। हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन , बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व मनाकर हमें गर्व का अनुभव होता है। यह दिन उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सपूतों तथा देशभक्तों को याद करने का भी दिन है जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे उल्लास के साथ देशभक्ति के भाव से हर घर में तिरंगा फहरायें और आजादी का जश्न मनायें।


