
स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने किया ध्वजारोहण
पुणे डीएस तोमर: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ, विधायक बापूसाहेब पठारे, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, पिंपरी चिंचवड़ महापालिका आयुक्त शेखर सिंह, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के साथ ही सैन्य दल के अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक और स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।



