
मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता
. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊगंज जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय प्राथमिक विद्यालय माड़ौ में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, समाजसेवी राजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधिगण शामिल हुए।


