
कमिश्नर श्री जामोद ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
विशाल समाचार संवाददाता
रीवा: . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संभाग के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वीरों के बलिदान और त्याग से हमें आजादी मिली है। हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


