
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत में फहराया तिरंगा
विशाल समाचार संवाददाता
रीवा : . देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला पंचायत समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल ने तिरंगा फहराया। अध्यक्ष ने कहा कि हम सब देश की आजादी का मोल समझें और जिले तथा देश के विकास में योगदान दें। देश के शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


