
सांसद श्री मिश्र ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
रीवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय विद्यालय अगडाल में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, जिला अधिकारी रामराज मिश्रा, डीपी सिंह, विनय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधि शामिल हुए।


