
मऊगंज जिले में प्रशासनिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: . मऊगंज जिले में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत पतुलखी तथा पाड़र में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीणजनों एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


