
प्रभारी मंत्री ने तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तो लोगों ने पूरे जोश के साथ बाइकर्स का स्वागत अभिनंदन किया।


