
उप मुख्यमंत्री ने जन्म दिवस पर किया शिवपूजन
रीवा विशाल समाचार, संवाददाता. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जन्मदिवस के अपसर पर ईको पार्क में स्थित कुंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध गंगा जल और शुद्ध जल से अभिषेक करके पूजा अर्चना की।
