पूणे

हिंदू आध्यात्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार गोयल का चयन

हिंदू आध्यात्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार गोयल का चयन

 

पुणे : हिंदू समाज के आध्यात्मिक उत्थान और संगठन निर्माण के लिए सतत कार्यरत हिंदू आध्यात्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर पुणे का गौरव, सुप्रसिद्ध बिल्डर एवं कोहिनूर ग्रुप के चेयरमैन कृष्णकुमार गोयल को सर्वसम्मति से चुना गया।

यह चयन समिति की हाल ही में संपन्न हुई सभा में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुहास हिरेमठ के हस्ते नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समिति के अखिल भारतीय संयोजक गुणवंतसिंह कोठारी एवं पुणे महानगर कार्यवाह सचिन भोसले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

महामंत्री किशोर येनपुरे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उसके अनुसार –उपाध्यक्ष : पंडित शिवकुमार शास्त्री,संयोजक : किशोर येनपुरे सहसंयोजक : एड. संदीप सारडा,मठ-मंदिर उपाध्यक्ष : संजय भोसले,प्रशासकीय संस्था उपाध्यक्ष : सीए राधेश्याम अग्रवाल, चरणजीतसिंह सहानी,कार्यालय प्रमुख : योगेश भोसले

कोषाध्यक्ष (कॉर्पोरेट) : नितीन पाटणकर, संजय गांधी, नितीन पैलवान, गुरुबक्षसिंह मखेजा

कोष कॉर्पोरेट मार्गदर्शक : प्रल्हाद राठी

दस्तावेजीकरण : प्रकाश ढगे, उदय कुलकर्णी

जाति समूह प्रमुख : सिद्धेश कांबळे, राजन बाबू

आईटी हेड : विक्रम सेठ, प्रणव सेठ, सोनिया श्रॉफ, शैलेश प्रधान

प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क : सीए डॉ. केतन जोगळेकर, कुंदन साठे, संतोष डिंबळे, सीए सुनील सुरतवाला, राजेश मेहता महिला सहभागिता को प्रोत्साहन देते हुए मातृशक्ति विभाग की जिम्मेदारी एड. कीर्ति कोल्हटकर, अनुपमा दरक और विद्या घाणेकर को सौंपी गई है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में महेश सूर्यवंशी, राजेंद्र भाटिया, सुभाष परमार और सुनंदा राठी का चयन किया गया।

कुल 70 पदाधिकारियों वाली इस नई कार्यकारिणी से समिति के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की आशा व्यक्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button