
पुणे के स्टार्टअप को मारुति सुजुकी ने ओपन इनोवेशन के लिए चुना
एडाग्रैड एआई अब एक्सक्लूसिव कोहोर्ट का हिस्सा, बदलेगा ऑटोमोबाइल सर्विस का अनुभव
पुणे: पुणे की डीप टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ी सफलता हाथ लगीहै। दअरसल कंप्यूटर विज़न स्टार्टअप एडाग्रैड को मारुति सुजुकी के 9वें फ्लैगशिप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में देश की पांच विजेता कंपनियों में जगह मिली है। इस उपलब्धि ने ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी में पुणे की इनोवेशन हब की पहचान को और मजबूत किया है।
स्टेलरव्यू की पैरेंट कंपनी एडाग्रैड ने ग्रैंड फिनाले में 18 स्टार्टअप्स से मुकाबला कर विजेताओं में अपनी जगह बनाई। इस साल का बैच ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार मारुति सुजुकी ने इंटरनेशनल स्टार्टअप्स के लिए अपने दरवाजे खोले और ‘ग्लोबल स्टार्टअप्स’ कैटेगरी शुरू की। इसमें दुनियाभर से प्रतिभागी शामिल हुए।
स्टेलरव्यू बाय एडाग्रैड के डायरेक्टर निरंजन पाटिल ने कहा, “भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी से यह सम्मान मिलना हमारे विज़न को और मजबूत करता है। हम एडवांस्ड कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी से वर्कशॉप ऑपरेशंस को बदल रहे हैं। हमारा सर्वट्रैक सॉल्यूशन ओईएम सर्विस वर्कशॉप्स में गाड़ियों की ट्रैकिंग से जुड़ी अहम चुनौतियों को हल करता है, जिससे प्रोडक्टिविटी और कस्टमर एक्सपीरियंस दोनों बेहतर होते हैं।”
सर्वट्रैक सॉल्यूशन दुनियाभर में 25,000 से ज्यादा कैमरे लगाने के अनुभव के साथ एडाग्रैड की सिद्ध (प्रूवन) एक्सपर्टीज का इस्तेमाल कर ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर्स के काम करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।
कार्यक्रम के तहत एडाग्रैड अब मारुति सुजुकी के साथ प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) पर काम करेगा, जिसमें कंपनी की टीम के साथ मिलकर असली परिस्थितियों में अपने सॉल्यूशन का परीक्षण और पुष्टि की जाएगी। यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ विज़न के अनुरूप ऑटोमोबाइल इनोवेशन को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने का अहम अवसर है।
पुणे के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एडाग्रैड की यह उपलब्धि साबित करती है कि शहर में वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस बनाने की क्षमता है, जो ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के बदलाव में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।


