रीवा

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक संपन्न

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक संपन्न

विशाल समाचार संवाददाता रीवा

रीवा जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जिले में 236 केन्द्रों में 1200 से अधिक मतदाता हैं। जिले के छ: विधानसभा क्षेत्रों में 211 नवीन मतदान केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया है। 45 मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया गया। तदनुक्रम में छ: विधानसभा क्षेत्र में 1707 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिये तथा युक्तियुक्तकरण में सहमति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button