प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना से किया ‘नशा मुक्त बिहार अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ, सीतामढ़ी जिला ऑनलाइन माध्यम से हुआ शामिल

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना से किया ‘नशा मुक्त बिहार अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ, सीतामढ़ी जिला ऑनलाइन माध्यम से हुआ शामिल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

– मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज अधिवेशन भवन, पटना से मद्यनिषेध के अंतर्गत ‘नशा मुक्त बिहार अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम से बिहार के सभी जिले ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसी क्रम में सीतामढ़ी जिला भी उक्त कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुआ। सीतामढ़ी जिले में यह कार्यक्रम एम पी हाई स्कूल में आयोजित हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं उप विकास आयुक्त श्वेता भारती की उपस्थिति रही।

 

– कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी जिलों के प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

– शपथ के माध्यम से सभी ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में और किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

– इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक व्यक्ति ने अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों तथा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

– शपथ के दौरान नशीले पदार्थों से संबंधित सरकार द्वारा निर्धारित सभी कानूनों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा जीवन में सदैव स्वस्थ एवं सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

 

– अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने तथा एक जागरूक, सशक्त एवं नशामुक्त बिहार के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

नशामुक्त बिहार के निर्माण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाकर, सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने कहा कि नशा मुक्त बिहार अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने, परिवारों में जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त बिहार का निर्माण किया जा सके।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कहा कि नशामुक्त बिहार के निर्माण में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इससे जुड़े कानूनों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग और जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें।

 

मौके पर उत्पाद अधीक्षक ,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी ,बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button