रीवा

कलेक्टर और अन्य अधिकारी साइकिल तथा ई रिक्शा से पहुंचे कार्यालय

कलेक्टर और अन्य अधिकारी साइकिल तथा ई रिक्शा से पहुंचे कार्यालय

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद की पहल पर संभाग के सभी जिलों में प्रत्येक मंगलवार को अधिकारी पर्यावरण संरक्षण के लिए शक्तिचालित वाहनों के स्थान पर साइकिल और बैट्रीचालित वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। संभाग के सभी जिलो में अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर इस अभियान को गति दी है। सुमंगल साइकिल दिवस पर कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस बिना किसी अंगरक्षक के स्वयं साइकिल चलाकर अकेले ही कलेक्टर बंगले से कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपर कलेक्टर विकास सिंह पैदल कार्यालय पहुंचे। अन्य अधिकारियों ने साइकिल और ई रिक्शा का उपयोग किया। मैहर जिले में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड और अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ई रिक्शा से कार्यालय पहुंचे।

 

रीवा में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर साइकिल से कार्यालय पहुंचे। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन तथा नवागत सहायक कलेक्टर दृष्टि जायसवाल ई रिक्शा से कार्यालय पहुंची। कई जिलाधिकारी हर मंगलवार की तरह इस मंगल भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। संभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुमंगल साइकिल दिवस को सफल बनाने में योगदान दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनवर खान, प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी तथा अन्य अधिकारी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा, सहायक संचालक शिक्षा राजेश मिश्रा पैदल कार्यालय पहुंचे। उप संचालक मछलीपालन डॉ अंजना सिंह, जिला श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल तथा अन्य महिला अधिकारी और कर्मचारी ई रिक्शा से सफर करके कार्यालय पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button