कमिश्नर आज करेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद 20 अगस्त को उद्योग विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। कमिश्नर कार्यालय में अपरान्ह 2.30 बजे से आयोजित बैठक में संभागान्तर्गत जिलों में उद्योग विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी
।


