
कलेक्टर मऊगंज ने भूतपूर्व सैनिकों की सुनी समस्यायें
मऊगंज विशाल समाचार:मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भूतपूर्व सैनिकों की पृथक से जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्यायें सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर समाधानकारक निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सैनिक संगठन आर्मी के रास्ता खुलवाये जाने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को तथा घुरेहटा निवासी पूर्व सैनिक राजबहोर तिवारी के अवरूद्ध रास्ता को खोले जाने के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। खैरा निवासी पूर्व सैनिक सत्यनारायण पटेल के सीमांकन के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को, पटेहरा निवासी अच्छेलाल पटेल के भूमि के मुआवजा दिलाने के आवेदन पर एसडीएम हनुमना को तथा चंदेह निवासी दिनेश द्विवेदी के अवैध कब्जा एवं मारपीट की धमकी देने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। इसी प्रकार जमुई निवासी रामसखा द्विवेदी ने रास्ता निर्माण कराने का आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


