रीवा

अपर कलेक्टर मऊगंज ने 33 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई

अपर कलेक्टर मऊगंज ने 33 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने आमजनता के 33 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में देवतालाब तहसील के ग्राम सोनवर्षा के आवेदक रघुनाथ गुप्ता तथा जय कुमार गुप्ता एवं ग्राम डिघवार के आवेदक रामावतार गुप्ता ने अवैध निर्माण रोकने और नक्शा तरमीम के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। हनुमना तहसील के ग्राम सगराखुर्द निवासी मोहनलाल जायसवाल, अशोक, संतोष तथा फूलमती जायसवाल ने आवासीय पट्टे के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम हनुमना को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीमती ग्रामादेवी कोल निवासी मऊ बगदरा ने कल्याणी पेंशन तथा सुरूपवती आदिवासी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद मऊगंज को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन से अवैध कब्जा हटाने, नक्शा तरमीम, आर्थिक सहायता, मजदूरी भुगतान, मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button