वन अधिकार समिति की बैठक आज
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गयी है। बैठक में वन मण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


