रीवा

जिले की 33 सेवा सहकारी समितियों में 837 मैट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता शनिवार व रविवार को होगा वितरण

जिले की 33 सेवा सहकारी समितियों में 837 मैट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता शनिवार व रविवार को होगा वितरण

 

रीवा विशाल समाचार. जिले की 33 सेवा सहकारी समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है। इन समितियों में शनिवार 6 सितंबर व रविवार 7 सितंबर को खाद का वितरण किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ के देवास, हिनौती, गुढ़ के ब्यौहरा, बरहदी, गुढ़, दुआरी, गोविंदगढ़ के सिलपरा, चाकघाट के अमांव, अतरैला, ढखरा, जवा के लूक, डभौरा के डभौरा, पनवार, दोदर, त्योथर के मनिका, परसिया एवं त्योंथर, बरौं के तिलखन, मझियार, बीड़ा के हिनौता एवं बीड़ा, मनगवां के गंगेव, बेलवा पैकान, टिकुरा, रीवा के खीरा, दादर, खौर तथा सेमरिया के कुम्हड़ाजुडवानी में 27-27 मैट्रिक टन तथा रीवा के खैरा, निपनिया, कनौजा व पांती में 13.5-13.5 मैट्रिक टन खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button