जिले में 430 किसानों को बांटी गयी 52.23 मीट्रिक टन यूरिया
रीवा विशाल समाचार. जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है। वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है। टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं। जिले में 20 सितम्बर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 430 किसानों को 52.23 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। डबल लॉक केन्द्र उमरी में चाकघाट में 188 किसानों को 26 मीट्रिक टन तथा गुढ़ में 42 किसानों को 26.23 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। शेष केन्द्रों में आज खाद का वितरण नहीं किया गया। अभी जिले में चाकघाट में 69 मीट्रिक टन, गुढ़ में 88 मीट्रिक टन, जवा में 60 मीट्रिक टन, चोरहटा में 268 मीट्रिक टन तथा उमरी में 81 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है। जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 566 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।


