रीवा

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 22 से 24 सितम्बर तक    

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 22 से 24 सितम्बर तक 

  

रीवा विशाल समाचार. संभागीय पेंशन कार्यालय रीवा में 22 से 24 सितम्बर तक रीवा और मऊगंज जिलों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में संभागीय पेंशन अधिकारी टीएन टेकाम ने बताया कि शिविर में 30 सितम्बर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। सभी आहरण संवितरण अधिकारी लंबित पेंशन प्रकरणों के साथ शिविर में शामिल होकर लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराएं। पेंशन प्रकरणों में यदि किसी तरह की कमी है तो उसकी पूर्ति भी शिविर में कराएं, जिससे लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button