वारंट तामीली के निर्देश
रीवा विशाल समाचार. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने शासकीय राशि का दुरूपयोग करने तथा वसूली की राशि जमा न करने वाले चार आरोपियों के विरूद्ध जारी वारंट तामीली के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा है कि खण्ड पंचायत अधिकारी रायपुर कर्चुलियान ग्राम पंचायत जोगिनहाई के पूर्व सरपंच औसेरी कोल एवं धीरेन्द्र सिंह के विरूद्ध धारा 92 (2) के तहत जारी वारंट की थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान के माध्यम से तामीली कराएं। खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत जवा ग्राम पंचायत कंचनपुर के पूर्व सरपंच विनोद सिंह एवं ग्राम रोजगार सहायक दीपक सिंह के विरूद्ध जारी वारंट की थाना प्रभारी पनवार के माध्यम से तामीली कराएं।


