रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
रीवा विशाल समाचार. मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी. ओझा द्वारा कुबेर बहुधंधी सहकारी समिति मर्यादित रीवा के संचालक मंडल के सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों को अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमती रीना श्रीवास्तव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार अंजुम महिमा बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित वार्ड क्रमांक 35 में उप अंकेक्षक बी.एल. कनौजी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है

