जिले में अब तक 787.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
रीवा विशाल समाचार. जिले में एक जून से अब तक 787.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1126.6 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 794.6 मिलीमीटर, गुढ़ में 1180 मिलीमीटर, सिरमौर में 661.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 602 मिलीमीटर, सेमरिया में 713 मिलीमीटर, मनगवां में 718 मिलीमीटर तथा जवा में 503 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गतवर्ष इसी अवधि में 590.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

