
सीतामढ़ी में विश्व रेबीज दिवस पर नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
सीतामढ़ी कार्यालय, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा 28 सितंबर 2025 (विश्व रेबीज दिवस) को सभी अनुमंडल पशु चिकित्सालयों में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान केवल पालतू कुत्तों के लिए होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करना और समय पर पालतू कुत्तों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। यह टीकाकरण पूर्णतः नि:शुल्क होगा। सभी कुत्ता स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने पालतू कुत्तों को अनुमंडल पशु चिकित्सालय में लाकर टीका अवश्य लगवाएं।
जिला पशुपालन पदाधिकारी, डॉ. प्रेम कुमार झा ने कहा, “सीतामढ़ी को रेबीज मुक्त बनाना हमारा संकल्प है, और इसके लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यक्रम की प्रमुख जानकारियाँ:
तिथि: 28 सितंबर 2025 (विश्व रेबीज दिवस)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: सीतामढ़ी जिले के सभी अनुमंडल पशु चिकित्सालय
लाभार्थी: केवल पालतू कुत्तों के स्वामी
शुल्क: पूर्णतः नि:शुल्क
नोट: यह अभियान अनुमंडल पशु चिकित्सालय डुमरा, पुपरी एवं बेलसंड सहित सभी सरकारी पशु औषधालयों में केवल पालतू कुत्तों के लिए आयोजित होगा। अन्य पालतू जीवों के लिए टीकाकरण उपलब्ध नहीं है।
अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी अनुमंडल पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
आइए, मिलकर रेबीज को जड़ से समाप्त करें —
टीकाकरण कराएं, रेबीज मिटाएं!


