रीवा

सोयाबीन खरीदी में किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

सोयाबीन खरीदी में किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से भावांतर योजना का किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

 

रीवा विशाल समाचार. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भावांतर योजना के बारे में बताया कि यह योजना किसानों को सोयाबीन की खरीदी में लाभदायक होगी। हितग्राही को सीधा लाभ मिले इसके लिए कलेक्टर स्वयं भी मण्डी भाव निर्धारण का निरीक्षण कर मानीटरिंग करें तथा मण्डी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सोयाबीन खरीदी के लिए पंजीयन किया जाएगा तथा भावांतर की अवधि एक नवम्बर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वह भी सतत निगरानी करें ताकि किसान को सोयाबीन की फसल का सही रेट मिले। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में किसान का नुकसान नहीं होना चाहिए। शासन उसकी भरपाई करेगा। उन्होंने इस योजना के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्रामसभा में भी इस संबंध में किसानों को बताया जाए। प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से किसानों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सेवा पखवाड़ा में गतिविधियों के नियमित संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि आत्मनिभर्र भारत व आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान भी 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। अन्त्योदय उत्सव में गोष्ठियों के आयोजन के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत अभियान में सभी को इसके लाभ से अवगत कराया जाए। भोपाल में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने भी स्वदेशी अपनाने की बात कही। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्ट्रेट एनआईसी में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा कमिश्नर कार्यालय एनआईसी में अपर कमिश्नर श्रीमती नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button