रीवा

घर-घर प्राकृतिक खाद बनाने के लिए संकल्पित हुए कृषक

घर-घर प्राकृतिक खाद बनाने के लिए संकल्पित हुए कृषक

 

रीवा विशाल समाचार :स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषक जागरूकता अभियान का आयोजन प्राकृतिक कलस्टर ग्राम बेलवाकुर्मीयान, रजहा विकासखंड गंगेव मे किया गया जिसमें क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएल वर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती के घटकों बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र प्राकृतिक खाद बनाने की विधि की चर्चा कृषकों से की गई। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी शिवशरण सरल द्वारा रबी फसलों की आकस्मिक कार्य योजना, मृदा परीक्षण एवं अन्य विभागीय योजनाओं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, दलहन, तिलहन मिशन, सुपर सीडर, नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी गयी। दीपक कुमार श्रीवास्तव बीटीएम गंगेव आत्मा परियोजना द्वारा रासायनिक उर्वरकों मे आत्म निर्भरता कम करने के लिए, प्राकृतिक खाद बनाने, गौपालन, जैविक खेती, फसल विविधिकरण, समन्वित फसल प्रणाली के लिए किसानों को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर क़ृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती बबिता साकेत, युगल किशोर प्रधान, सुधांशु शुक्ला एवं प्राकृतिक खेती करने वाले पंजीकृत कृषक उपस्थिति रहे। भ्रमण के दौरान वैज्ञानिक दल की उपस्थिति में मोतीलाल पटेल पिता जमुना पटेल ग्राम बेलवा कुर्मियान द्वारा प्राकृतिक कोदो एवं विनायक पटेल के यहाँ प्राकृतिक अरहर निरीक्षण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन नरवाई प्रबंधन अंतर्गत धान का निरीक्षण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button