लखनऊ

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में लुलु ग्रुप और उत्कृष्ट प्रोड्यूसर कंपनी के बीच MOU

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में लुलु ग्रुप और उत्कृष्ट प्रोड्यूसर कंपनी के बीच MOU

उत्तर प्रदेश के किसानों की उपज को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

 

लखनऊ, विशाल समाचार संवाददाता 

 

भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस अवसर पर लुलु ग्रुप और उत्कृष्ट कृषि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बीच निर्यात योग्य फल एवं सब्जियों की आपूर्ति हेतु एम.ओ.यू. साइन किया गया। इस एमओयू के अंतर्गत लुलु ग्रुप ने प्रदेश के किसानों से गुणवत्तापूर्ण फल एवं सब्जियों की खरीद पर सहमति जताई है, जिन्हें सऊदी अरब, दुबई, कतर, ओमान सहित खाड़ी देशों में निर्यात किया जाएगा।

समारोह में एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट कृष्ण बहादुर सिंह तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विशेष सचिव प्रेरणा शर्मा उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों को आई.पी.एम. (एकीकृत कीट प्रबंधन) के अंतर्गत सतत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भारत सरकार के रीजनल सेंट्रल इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, लखनऊ का सहयोग लिया जा रहा है। अब तक हरदोई जिले में 550, लखनऊ में 250, बाराबंकी में 150 और सीतापुर में 60 किसानों को खेतों पर ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button