साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशाला आज
रीवा विशाल समाचार कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में 28 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों तथा साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा विषय पर चर्चा की जाएगी। सहायक निदेशक अभियोजन सुशील कुमार शुक्ला कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। संबंधितों से कार्यशाला में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
