रीवा

वरिष्ठजनों की जांच के लिए शिविरों का आयोजन

वरिष्ठजनों की जांच के लिए शिविरों का आयोजन

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अटल वयों अभ्युदय योजनान्तर्गत बुजुर्गों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जाँच शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में कृत्रिम अंग के लिए पात्र पाए गए बुजुर्गों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम तथा एलिम्को संस्था द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित जनपद के सीईओ को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृत्रिम अंग के लिए पात्र बुजुर्गों का चिन्हांकन करके उन्हें शिविर से लाभान्वित कराएं।

संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि 13 अक्टूबर को विधि महाविद्यालय रीवा में आयोजित शिविर में नगर निगम रीवा, नगर परिषद गोविंदगढ़, सिरमौर, सेमरिया एवं बैकुंठपुर सहित जनपद रीवा एवं सिरमौर के वरिष्ठजनों की जांच की जायेगी। जबकि 14 अक्टूबर को जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान सभागार में आयोजित शिविर में नगरीय निकाय मनगवां एवं गुढ़ तथा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान एवं गंगेव, 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत मऊगंज में नगरीय निकाय नईगढी, हनुमना एवं मऊगंज सहित जनपद नईगढ़ी, हनुमना एवं मऊगंज के वृद्धजनों और 16 अक्टूबर को जनपद पंचायत त्योंथर में आयोजित शिविर में नगरीय निकाय त्योंथर, चाकघाट, डभौरा सहित जनपद पंचायत जवा एवं त्योंथर के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु वृद्धजनों की जांच होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button