आतिशबाजी लायसेंसधारियों के दुकान लगाने हेतु स्थान निर्धारण की जानकारी भेजने के निर्देश
रीवा विशाल समाचार. अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने दीपावली के अवसर पर अस्थाई लायसेंसधारियों की दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारण की जानकारी भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने रीवा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित जिले के अनुभाग अन्तर्गत क्षेत्र स्थानों में खसरा के साथ जानकारी प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया है।
रीवा, लक्ष्मणपुर, अजगरहा, लौवा उर्फ लक्ष्मणपुर, जेपी नगर नौवस्ता दुआरी, दादर, गोविंदगढ़, डिहिया, टीकर, बैकुंठपुर, सिरमौर, मनगवां, लालगांव, कटरा, गढ़, भटवा, पहरखा, गंगेव, मढ़ी, रघुराजगढ़ उल्ही, सेमरिया, बीड़ा, हिनौता, बरौ, शाहपुर, गुढ़, महसांव, पुर्वा, रायपुर कर्चुलियान, पड़रिया, त्योंथर, चिल्ला, सोहागी, चाकघाट, डभौरा, जवा, बरौली नगमा, अतरैला, पटेहरा, चौखण्डी, स्थानों में शासकीय भूमि का खसरा नक्शा चयन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

