खाद्य मंत्री अल्प प्रवास पर आज आयेंगे रीवा
रीवा विशाल समाचार. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एक अक्टूबर को रीवा आयेंगे। खाद्य मंत्री 30 सितंबर को भोपाल से रात 10 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान करके एक अक्टूबर को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेगे। खाद्य मंत्री सुबह 8.15 बजे सर्किट हाउस रीवा पहुंचकर अल्प विश्राम के बाद दोपहर 12 बजे कार द्वारा ब्यौहारी जिला शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। खाद्य मंत्री ब्यौहारी में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.30 बजे से ब्यौहारी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे रीवा पहुंचेगे। खाद मंत्री रात 8 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे
।


