रीवा

सांसद श्री मिश्र ने हनुमना और खटखरी में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

सांसद श्री मिश्र ने हनुमना और खटखरी में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

खेलों से अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है – सांसद श्री मिश्र

 

रीवा विशाल समाचार. रीवा और मऊगंज जिलें में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज जिले में हनुमना तथा खटखरी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि खेल से तन मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य आमजनता को विभिन्न खेलों के माध्यम से नई ऊर्जा अनुशासन और टीम भावना का संदेश देना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देश की युवा शक्ति नये और विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे कदम बढ़ा रही है। युवा पीढ़ी ही नये भारत का निर्माण करेगी। युवा अपने को नशे से दूर रखकर देश के विकास में अपनी ऊर्जा लगाये।

इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा से परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की पहल पर ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम सब के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है कि रीवा के सांसद ही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे हैं। सांसद का खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, क्रिकेट, बालीबाल सहित परंपरागत रस्सा कसी, गिप्पी गेंद का आयोजन किया गया। सांसद श्री मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल का विधिवत शुभारंभ किया। हनुमना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर तथा खटखरी में हायर सेकेण्डरी स्कूल के मैदान में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील सिंह, श्रीमती संतोष सिंह सिसोधिया, श्री वंशगोपाल तिवारी, श्री विपिन द्विवेदी, श्री अमित सिंह, श्री मुरलीधर द्विवेदी अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या खिलाड़ी एवं आमजन उपस्थित रहे। मऊगंज जिले में ही पिपराही और गौरी में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button