इटावा

मिशन शक्ति फेज–5.0महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में मिशन शक्ति कॉन्फ्रेंस आयोजित

मिशन शक्ति फेज–5.0महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में मिशन शक्ति कॉन्फ्रेंस आयोजित

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने के क्रम में मिशन शक्ति फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 09.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार मे जिलाधिकारी इटावा श्री शभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर मिशन शक्ति कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।

जिलाधिकारी इटावा महोदय ने अपने संबोधन मे कहा कि “आज के समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी लेकर महिलाएं अपने अधिकारों को और मज़बूती से स्थापित कर सकती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय ने कहा कि “मिशन शक्ति” कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सतत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव है।”

महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी दी जा रही है ताकि हर स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।”

कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर/लाइन सुश्री आयूषी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या, एसडीएम श्वेता, एसडीएम दीपशिखा ने अपने संयुक्त संबोधन मे कहा कि “मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना है। जब महिलाएं अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकार होंगी, तभी वे सशक्त बनकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगी। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी से अपेक्षा है कि इस अभियान को एक जन आंदोलन की तरह आगे बढ़ाएं।”

कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर/लाइन सुश्री आयूषी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या, एसडीएम श्वेता, एसडीएम दीपशिखा, डॉ. अरुणा (एसोसिएट प्रोफेसर, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा इटावा), डॉ. श्वेता दुबे (असिस्टेंट प्रोफेसर, भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज इटावा), अर्चना कुशवाह (जिला अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल) तथा शकीला बेगम (जिला उपाध्यक्ष, महिला व्यापार मंडल) सहित विभिन्न महाविद्यालयों की महिला प्राध्यापकाएं एवं आरटीसी पुलिस लाइन इटावा से महिला रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुईं।”

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

सैटलाइट : केंद्र Etawah UP

Etawah सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button