श्रवण बाधितार्थ स्कूल में अतिथि विद्वानों को कार्य करने का अवसर
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Rewa Bureau
रीवा. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक स्कूल रीवा में पात्र व्यक्तियों को अतिथि विद्वान के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए व्याख्याता के तीन पद, शिक्षक के एक पद तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षक के एक पद पर कार्य करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सूचना प्रकाशन के 15 दिवस की अवधि में आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए आयु सीमा एक जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त व्यक्ति ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ कार्यालयीन समय में अधीक्षक शासकीय श्रवण एवं दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोपखाना बिछिया रीवा से प्राप्त की जा सकती हैं।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



