इटावा

मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम 

मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम 

 

इटावा पुलिस #MissionShakti5 #CyberAwareness

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau

इटावा थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, इटावा में छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा व सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी।

 

आज दिनांक 10.10.2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति – 5.0 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा *थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, इटावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, साइबर अपराध से बचाव एवं सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।छात्राओं को यह बताया गया कि किसी भी समस्या या अपराध को छुपाएँ नहीं, तुरंत परिवार और पुलिस से साझा करें।

साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस रखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता संबंधी टिप्स साझा किए गए।

छात्राओं के लिए आसान साइबर सुरक्षा टिप्स

1. अनजान लिंक/मैसेज पर क्लिक न करें।

2. OTP, बैंक डिटेल्स व पासवर्ड किसी से साझा न करें।

3. सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और फोटो सार्वजनिक न करें।

4. मजबूत पासवर्ड रखें और समय-समय पर बदलते रहें।

5. संदिग्ध आईडी/मैसेज को तुरंत ब्लॉक व रिपोर्ट करें।

6. ऑनलाइन शॉपिंग केवल भरोसेमंद वेबसाइट से करें।

7. अनजान वीडियो कॉल/चैट से बचें।

8. पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग/ट्रांजैक्शन न करें।

9. मोबाइल/कंप्यूटर हमेशा अपडेट रखें।

10. किसी भी साइबर धोखाधड़ी पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।

साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,102, 108 – स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस,1090 – वीमेन पावर लाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन आदि तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वूपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को बारे मे जानकारी दी । कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक रहने एवं साइबर अपराध से बचाव की शपथ दिलाई गई।

 

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button